फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रत्याशियों ने परिवार के साथ डाला वोट, किए जीत के दावे

Sun, 06 Oct 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 76 : पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने परिवार के साथ किया मतदान। ----------------
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपने बूथ पर परिवार के साथ वोट डाला। लोगों से जिताने की अपील की।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र सिंह जून ने दयानंद नगर स्थित सोनी हाई स्कूल में मतदान किया। राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि मतदान को लेकर बहादुरगढ़ हलके की जनता में उत्साह है। जनता पूरे उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर रही है। वहीं भाजपा की टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे दिनेश कौशिक सेवामूर्ति ने झज्जर रोड स्थित फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में बने बूथ नंबर 179 पर मतदान किया और कहा कि भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है।
इनेलो-बसपा उम्मीदवार शीला नफे सिंह राठी ने भी मतदान किया और कहा कि अबकी बार जनता ने भाजपा और कांग्रेस को नकार दिया है। उनकी जीत निश्चित है। जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। वे विधायक बनकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगी। उधर निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने पैतृक गांव लोवा खुर्द के बूथ नंबर 219 पर मतदान किया। राजेश जून ने कहा कि उनके पक्ष में मतदान करने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि 8 अक्तूबर को आने वाले चुनाव परिणाम में हलके की जनता के आशीर्वाद से वे विधायक बनेंगे।
विज्ञापन

वहीं पंचायती उम्मीदवार रमेश दलाल ने भी परिवार के साथ केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि विस चुनाव में उनकी जीत पूरी तरह निश्चित हो चुकी है। बहादुरगढ़ हल्के की जनता ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया है। वे विधायक बनकर विधानसभा में पहुंचेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप छिकारा ने भी अपनी जीत के प्रबल दावे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें