फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहरों को प्रदूषित न करने का चलाया अभियान

Tue, 30 Sep 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 52 : नहरों को गंदा न करने का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करते लोग। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में विश्व नदी दिवस के अवसर पर सुनो नहरों की पुकार मिशन के तहत नहरों को प्रदूषित न करने का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, समाजसेवी जयपाल सांगवान और सांखौल गांव की संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति के सदस्यों व सेक्टर-6 निवासियों के नेतृत्व में चलाया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी जयपाल ने बताया कि नवरात्र में लोग नहरों में पूजा सामग्री डाल देते हैं और अपने घरों कूड़ा भी नहर में बहाकर प्रदूषित कर देते हैं। पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने बताया कि शहर की नहरों का पानी पाइपों से होकर हमारे घरों तक आता है। भाजपा नेता संजय सैनी ने कहा कि एक तरफ तो हम नहरों की पूजा करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें प्रदूषित करते हैं। ऐसे में लोगों को समझना होगा कि ये मात्र नहरें नहीं हैं, बल्कि बहती हुई जीवन की धाराएं हैं।
इस अभियान में हरिकिशन दहिया, भारत भूषण वर्मा, भजन सिंह, सुमित दलाल, बीके लोकेश, विकास, यशबीर जून, संघर्षशील जनकल्याण सेवा समिति के सदस्य संजय, यशपाल, सितेंद्र, सुरेंद्र, अनिल, सोमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें