फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 स्थानों पर पुलिस ने मारे छापे, 19 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान आक्रमण: 126 स्थानों पर पुलिस ने मारे छापे, 19 आरोपी काबू
विज्ञापन

झज्जर। नशा तस्करी को लेकर सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस की 22 टीमों ने जिले के करीब 126 स्थानों पर औचक छापे मार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में विभिन्न मामलों में 19 आरोपियों को काबू किया गया। इस दौरान देशी पिस्तौल के साथ एक, अवैध शराब व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में संलिप्त 10 आरोपियों को काबू किया। वहीं विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
ऑपरेशन आक्रमण के तहत एसपी वसीम अकरम के दिशा निर्देश अनुसार औचक छापे मारने के लिए पुलिस की 22 टीमों गठन एडिशनल एसपी भारती डबास, एडिशनल एसपी अमित यशवर्धन, डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंदर कुंडू, सहित कई पुलिस अधिकारी लगे।
विज्ञापन

पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 372 कर्मचारियों ने करीब 126 स्थानों पर औचक छापे मारेे। स्वयं पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के नेतृत्व में विशेष टीम ने झज्जर की दुलीना जेल में विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस की विशेष टीमों ने सर्च अभियान के दौरान जिला के अलग अलग संभावित स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। अलग-अलग मादक पदार्थों के साथ 6 व अवैध शराब के साथ 4 आरोपियों को काबू किए गए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में सौरभ उर्फ छोटा पुत्र सुमेर निवासी गांव सिलौटी जिला झज्जर को एक देशी पिस्तौल के साथ काबू किया गया। मादक पदार्थ 15 ग्राम अफीम व 4 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी चांद निवासी गांव नौगांवा जिला झज्जर को काबू किया गया। 80 ग्राम गांजा व 368 ग्राम चुरापोस्त के साथ एक आरोपी विक्रम निवासी गांव खातीवास, 80 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी नरेश उर्फ सतरू निवासी गांव नुना माजरा, 250 ग्राम गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी राजबीर निवासी गांव कसार, 135 ग्राम गांजा के साथ एक महिला आरोपी निवासी झज्जर व 250 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी लाखन निवासी कबीर बस्ती बहादुरगढ़ को काबू किया गया। इसी प्रकार से 12 बोतल देशी शराब के साथ कमल कुमार निवासी जिला सुल्तानपुर यूपी हाल माया गार्डन इस्सरहेड़ी, 48 पव्वे देसी शराब व 03 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी मनमोहन निवासी जिला समस्तीपुर बिहार हाल गांव ढाबा गांव बामनोली, अंग्रेजी शराब के 35 पव्वे व 03 बीयर की बोतलों के साथ एक आरोपी दीपक उर्फ माइकल निवासी गांव बामनोली व देसी शराब की 15 बोतल एक अध्धा व बीयर की 22 बोतल के साथ एक आरोपी राजीव उर्फ नीटू निवासी बेरी को काबू किया गया। अपराधिक मामलों में वांछित 8 आरोपियों को काबू किया गया। पवन निवासी भूरियावास जिला रेवाड़ी व अमित निवासी गांव गुड़ियानी जिला रेवाड़ी को काबू करके उनके कब्जे से चोरी की एक ट्यूबवेल की मोटर व एक टाटा ऐस गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें