फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिरंगा यात्रा में प्राध्यापकों को पहुंचने का आह्वान

Sat, 07 Sep 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के प्रदेश महासचिव अमित मनहर ने बताया कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति 8 सितंबर को रोहतक में ओपीएस तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। इसमें हरियाणा के समस्त प्राध्यापक साथी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

अमित मनहर ने बताया कि संगठन अपने मूल उद्देश्य- स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता के विस्तार एवं कार्यरत प्राध्यापकों के न्यायोचित हितों की रक्षा तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है। वर्तमान में हरियाणा में कार्यरत 80 प्रतिशत प्राध्यापक एनपीएस से पीड़ित है।
राज्य महासचिव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए हसला संगठन लगातार आंदोलनरत रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने हरियाणा में कार्यरत सभी प्राध्यापकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोहतक पहुंचने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें