फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 31 अक्तूबर को होने वाली रन फॉर यूनिटी में शामिल होने का आह्वान

Mon, 27 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के देव नगर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनते - फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने रविवार को देव नगर में बूथ नंबर 181 पर पहुंचकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे। उन्होंने 31 अक्तूबर को लोगों से देशभर में होने वाली रन फॉर यूनिटी में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था से जुड़ा छठ पर्व देश की सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसमें महिलाओं की ओर से अपनी संतानों की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है जो तप और समर्पण का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को हम जनजातीय गौरव दिवस मनाएंगे।
यह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् में जो अद्भुत भाव भरा है, वह हमें मां-भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है। 7 नवंबर को हम वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूरज राय जैन, निपुण जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, राजू जैन, मनीष जैन, पवन तनेजा, मनोज गर्ग, अंकित जैन व कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें