फोटो 40- सोनीपत के गोहाना के गुढ़ा चौक पर शिविर के दौरान रक्तदाता को बैज लगाते विधायक इंदुराज
गोहाना। शहीद भगत सिंह युवा क्लब आहुलाना की ओर से रविवार को गोहाना के महम रोड स्थित गुढ़ा चौक पर 24वां रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरोदा हलके के विधायक इंदुराज नरवाल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया।
विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि रक्तदान करके किसी भी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने क्लब सदस्यों का आह्वान किया कि वह समाज सेवा की इस परंपरा को बनाए रखें। शिविर में क्लब के अध्यक्ष नवीन मलिक ने 24वीं बार, रवि मलिक ने 12वीं, दीपक ने 5वीं, दिनेश ने छठी बार रक्तदान किया। नवीन, जतिन व डॉ. रविंद्र, जोगिंद्र दो-दो सगे भाइयों ने एक साथ रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
शिविर में डॉ. सिसन, नरेश मलिक, राजकरण मलिक, डॉ. सुमित मलिक, कुलदीप मौजूद रहे। वहीं विधायक इंदुराज नरवाल ने गांव सिवानका, बनवासा, गोहाना में आयोजित कार्यक्रमों में समाज सेवा व सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।