फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाविप ने गोवंश के गले में बांधी रिफ्लेक्टर पट्टी

Mon, 07 Oct 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : गोवंश के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी बांधते भाविप सदस्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने रविवार को बेसहारा गोवंश के गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने का अभियान शुरू किया। यातायात पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर-2 और सेक्टर-6 में 26 बेसहारा गोवंश को चारा खिलाकर उनके गले में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई गई। यातायात थाना प्रबंधक विकास कुमार ने कहा कि रेडियम पट्टी या रेडियम पट्टी लगाने से वाहन चालकों को सड़क के बीच खड़े बेसहारा गोवंश आसानी से नजर आ सकेंगे। इससे जहां सड़क हादसों में कमी आएगी। वहीं गोवंश भी चोटिल नहीं होंगे।
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के संरक्षक पवन जैन और अध्यक्ष सुनील बंसल ने कहा कि परिषद द्वारा ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बेसहारा गोवंश वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण न बनें। भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक और आरएसओ सतीश शर्मा, उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष चंचल गर्ग, भूषण गुप्ता, सुशील जैन, सुरजीत चावला, यातायात पुलिस के उप निरीक्षक संजय कुमार, आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें