फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की

विज्ञापन
-फोटो 52 : दुर्गा देवी माता मंदिर में कीर्तन करती महिलाओं की मंडली। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मंदिरों और घरों में ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की आराधना की गई। भक्तों ने परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

भक्तों ने विधि विधान से मां भगवती की पूञा-अर्चना की। परशुराम मार्ग पर स्थित दुर्गा देवी माता मंदिर में महिलाओं की मंडली ने कीर्तन भी किया। इस दौरान महिलाएं मंदिर प्रांंगण में जमकर झूमीं। काठमंडी में स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी सियाराम ने बताया कि मां दुर्गा से ही ब्रह्मांड की रचना हुई है। ऐसी मान्यता है कि जब सृष्टि में चारों ओर अंधकार था और कोई जीव-जंतु भी नहीं था। उसी समय मां ने सृष्टि की रचना की। इसलिए ही मां के इस स्वरूप को कूष्मांडा के नाम से जाना जाता है।
मां का यह स्वरूप भक्तों का अनंत फल देने वाला है। जो भक्त बिना लालच के मां की आराधना करता है तो सृष्टि में उसका कभी अमंगल नहीं होता है। जब-जब देवों पर कोई संकट आया है तो मां ने ही उनको संकट मुक्त किया है। मां ने कई राक्षसों का वध कर देवता और जीवों को उनके अत्याचार से मुक्ति दिलाई।
विज्ञापन

वहीं नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। मंदिरों में चौथे दिन भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन करने के लिए सुबह ही श्रद्धालु पहुंच जाते हैं। इन दिनों हर कोई माता की भक्ति में लीन है। मंदिरों से लेकर घरों में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें