16jjrp11- झज्जर। शहर के सामान्य में खाली पड़े बसों के काउंटर। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में रविवार को रोडवेज बसों की कमी रही। इसके चलते अलग-अलग रूटों पर यात्रियों को बसों की कमी से परेशानी हुई। ज्यादातर यात्रियों को निजी बसों में सफर करना पड़ा।
रविवार को नारनौल में हुए राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए जिले की 54 रोडवेज बसों को मांग अनुसार भेजा गया था।
शहर के सामान्य बस अड्डा यात्रियों की ज्यादा भीड़ तो नहीं रही लेकिन यात्रियों को रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत, कोसली व अन्य रूटों पर बसों का इंतजार करना पड़ा। कार्यक्रम के बाद सभी बसें झज्जर डिपों में वापस आ गईं।
सोमवार से सुचारू रूप से रोडवेज बसों का संचालन रहेगा। रोडवेज विभाग की तरफ से स्कूल व काॅलेज जाने वाली बसों के अलावा कुछ अलग-अलग रूटों से बसों को हटाया गया था।
16jjrp11- झज्जर। शहर के सामान्य में खाली पड़े बसों के काउंटर। संवाद