फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व कार की टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर जाते परिजन। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खरखौदा मार्ग पर निलौठी-खुरमपुर गांव के बीच वीरवार की देर रात निजी और ऑल्टो कार में भिड़ंत हो गई, जिससे कार पलट गई। इसमें कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दो युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घायल रमनदीप के बयान पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई थाना खरखौदा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ से एक प्राइवेट बस खरखौदा की ओर जा रही थी। वहीं ऑल्टो कार में सवार युवक खरखौदा से दवाई लेने के बाद बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ी जसौर की तरफ आ रहे थे। जब वे निलौठी गांव के पास खुरमपुर मोड़ के नजदीक पहुंचे तो उनकी आल्टो कार व बस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें कार पलट भी गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई। कार पलटने के कारण दो युवकों आर्यमन व योगेश निवासी खेड़ी जसौर को गंभीर चोटें आई और उनकी मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 17 से 22 के बीच है। जबकि कार में सवार रमनदीप और जयदीप (दोनों भाई) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए शहर के आरजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि आर्यमन बारहवीं कक्षा का छात्र था, जबकि योगेश ने स्नातक पास की थी। थाना खरखौदा प्रबंधक विवेक मलिक ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रमनदीप के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। मरने वाले युवकों के शवों का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें