फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की बजाय आसौदा में गेहूं की बंपर खरीद

Wed, 09 Apr 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : बहादुरगढ़ मंडी में पहुंचा गेहूं व साफ करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अब बहादुरगढ़ और आसौदा खरीद केंद्र में गेहूं की आवक बढ़ गई है। वहीं सरसों की खरीद अंतिम चरण में है। मंगलवार को बहादुरगढ़ की बजाय आसौदा में गेहूं की बंपर खरीद की गई।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ मंडी में अब तक 7500 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से 75 प्रतिशत का उठान हो गया है। वहीं मंगलवार को बहादुरगढ़ में 2265 क्विंटल तो आसौदा में 10 हजार 734 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
किसान रणधीर सिंह, सुरेंद्र, जगदीश कुमार, मंगतराम, सूरजभान, नरेंद्र का कहना है कि बहादुरगढ़ की अनाजमंडी शहर के बीचोंबीच है और मंडी तक पहुंचना किसानों के लिए आसान नहीं है, क्योंकि काठमंडी, गांधी मार्केट और रेलवे रोड के आसपास हिस्से में अतिक्रमण होने के कारण कई बार जाम की समस्या गहरा जाती है। ऐसे में किसान सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आसौदा मंडी का रुख कर लेते हैं। इसी कारण आसौदा खरीद केंद्र में गेहूं की खरीद ज्यादा होती है, क्योंकि गांव से किसान अपनी फसल लेकर आसौदा खरीद केंद्र में आसानी से पहुंच जाते हैं। बहादुरगढ़ मंडी में गेहूं की खरीद के लिए मार्केट कमेटी की ओर से मंगलवार को 13 गेट पास काटे गए। जबकि आसौदा खरीद केंद्र 115 गेट पास किए गए। कुल मिलाकर दोनों स्थानों पर 12 हजार 999 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें