फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाते 39 काबू

विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाते पकड़े गए चालक। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर बुलेट बाइक से पटाखा बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान चला दिया है। किसी भी सड़क पर कोई भी चालक बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा बजाता मिलता है तो न केवल उसे जब्त किया जा रहा है बल्कि उस पर हजारों रुपये जुर्माना भी ठोंका जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए ऐसे 39 चालकों को काबू किया है, जो बाजारों में बाइक से पटाखे बजा रहे थे। यह अभियान एसपी राजेश दुग्गल के दिशा निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया है। इसमें प्रत्येक बाइक पर 34,000 से लेकर 44000 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने और पटाखा बजाते बुलेट बाइकों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों व बाजारों में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने आमजन से भी बुलेट पटाखा बाइक के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना देने व मोटरसाइकिल को पकड़वाने में सहयोग करने की अपील की गई है। जिले का कोई भी नागरिक पटाखा बजाते बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर किसी भी थाना प्रबंधक या पुलिस कंट्रोल रूम झज्जर को दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। चेकिंग अभियान के तहत विशेष रूप से पटाखा बजाते बाइकों व सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

उपकरण लगाने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
अभियान के तहत पटाखा बजाते बुलेट बाइकों को इंपाउंड करने के साथ-साथ बाइकों के साइलेंसर में पटाखा बजाने वाले विशेष उपकरण लगाने का काम करने वाले मोटरसाइकिल के मिस्त्रियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश एसपी राजेश दुग्गल की ओर से दिए गए हैं। जिला में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पटाखा बजाते बुलेट बाइकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन न करने वाले अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
वाहन जब्त करने के साथ-साथ लगाया जा रहा है जुर्माना
अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा बुलेट बाइक की चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीमों की ओर से यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए हैं। चेकिंग के दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों की पालना करने के प्रति भी चेताया गया। पिछले दो माह के दौरान पटाखा बजाते हुए पाए जाने पर 39 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। इन बाइक पर 34,000 से लेकर 44000 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें