फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इस्सरहेड़ी में डेढ़ एकड़ में बसी अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Fri, 18 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के गांव इस्सरहेड़ी में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी। स्रोत ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने शुक्रवार को इस्सरहेड़ी गांव में अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल के साथ करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में विकसित अनधिकृत कॉलोनी को ध्वस्त किया। इस दौरान कॉलोनी में किए गए निर्माण और सड़क नेटवर्क को हटाया गया।
डीटीपी अंजू के निर्देश पर यह तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। बहादुरगढ़ के नायब तहसीलदार प्रवीन कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को हटाया। सुरक्षा के लिए सदर थाना बहादुरगढ़ से पुलिस बल भी तैनात रहा। अभियान में कॉलोनी के दो निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त, प्लॉटों के लिए बनाए गए आठ डीपीसी भी तोड़े गए। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पूरा कच्चा सड़क नेटवर्क उखाड़ दिया। कार्रवाई के बाद अनधिकृत कॉलोनी का ढांचा पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीपी अंजू ने बताया कि बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनियों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से बचें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित विभाग से कॉलोनी की वैधता जांच लें। आवश्यक अनुमतियों की जानकारी लेना भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें