फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के डर चलती गाड़ी से सड़क पर फेंकी भैंस, पीसीआर को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। जिले में सर्दी बढ़ते ही पशु चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। वीरवार अल सुबह बिसाहन गांव के मोड़ पर पशुओं के चोरी होने की सूचना पर पुलिस की टीम ने टाटा 407 गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान पशु चोर पीसीआर को टक्कर मारकर फरार हो गए। वहीं पुलिस के डर से चोरों ने कुछ भैंसों को चलती गाड़ी से फेंक दिया, जिस कारण एक भैंस की मौत हो गई। हालांकि हादसे में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े 3 बजे पुलिस की एक टीम ने टाटा 407 में कुछ लोगों को पशु ले जाते देखा। इसके बाद जिले में वीटी करवाई गई। इस दौरान चोर बेरी की ओर फरार हो गए। इसके बाद बेरी पुलिस को सूचना दी गई। बेरी थाना के कार्यवाहक एसएचओ शेषराज ने पीसीआर से चोरों का पीछा किया। कलानौर मार्ग पर टाटा चालक ने पीसीआर को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गए। दुजाना थाना प्रभारी रोशनलाल का कहना है कि बीती रात गांव गिरावड़ से 6 पशु चोरी हुए थे, जिनमें बेरी एरिया से 4 भैंस व 1 कटड़े को बरामद कर लिया गया है।
वहीं, बेरी थाना के कार्यवाहक एसएचओ शेषराज ने बताया कि वीरवार अल सुबह साल्हावास थाना प्रभारी ने फोन पर सूचना दी थी कि चोर पशु चोरी कर टाटा गाड़ी से बिसाहन की तरफ जा रहे हैं। बेरी पुलिस ने कबुलपुर मार्ग पर गश्त कर रही पीसीआर को सूचना दी, बिसाहन मोड़ पर टाटा गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने पीसीआर को टक्कर मार दी। इस कारण चोर भागने में कामयाब रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें