फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की 59 करोड़ की आय और 50 करोड़ व्यय का बजट कल होगा पेश

विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय बहादुरगढ़ । - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
नगर परिषद बोर्ड बहादुरगढ़ की सामान्य बैठक पांच मार्च को होगी। दो सत्रों में होने वाली इस बैठक के पहले सत्र में वित्त वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की जाएगी । दूसरे सत्र में अन्य विषयों पर विचार-विमर्श होगा। परिषद की ओर से दोनों बैठकों के विषय तैयार करके बोर्ड के सदस्यों को भेज दिए गए हैं। बैठक में परिषद का आगामी वित्त वर्ष के लिए 59 करोड़ की आय और 50 करोड़ के व्यय का बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना के कारण लॉकडाउन शुरू होने के बाद सालभर तक परिषद की कोई बैठक नहीं हुई। लॉकडाउन के बाद अब पहली बैठक पांच मार्च को होगी, जिसमें बजट पेश किया जाएगा। बजट के पास होने की पूरी संभावना है। बजट बैठक के बाद दूसरे विषयों पर चर्चा की जाएगी , जिनमें किला मोहल्ला में 20 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव प्रमुख है। नगर के बीचोंबीच से गुजर रही मेट्रो लाइन के पिलरोें के सुंदरीकरण का एजेंडा भी रहेगा। इन पिलरों पर देवीलाल पार्क की तरह आकर्षक पेंटिंग की जाएगी।
नगर परिषद सचिव द्वारा जारी एजेंडे के मुताबिक बैठक में शहर के मुख्य चौक-चौराहों के सुंदरीकरण, सेक्टर-9 चौक, सेक्टर-6, देवीलाल पार्क चौक, सेक्टर-2 मोड़, वेस्ट जुआं ड्रेन पर पावर हाउस चौक, झज्जर मोड़ चौक, नाहरा-नाहरी रोड और जुआं ड्रेन पर रेलवे रोड चौक पर सर्कल विकसित करने और सुंदरीकरण का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

यादव सेवा समिति ने गऊ गौरा पार्क चौक का नामकरण राव तुलाराम चौक करने की मांग की है। फिलहाल इस चौक का नाम शहीद ऊधम सिंह चौक है। नए नामकरण के प्रस्ताव पर भी बातचीत होगी। नगर परिषद कार्यालय बनाने के लिए पुराने कोर्ट परिसर की जमीन परिषद को हस्तांतरित करवाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इनके अलावा मेट्रो लाइन के नीचे आवश्यकता अनुसार ऊपरगामी फुटपाथ बनाने पर भी चर्चा की जाएगी। नगर के सभी 31 वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी।
ये है नगर परिषद की वित्तीय स्थिति
नगर परिषद बोर्ड की बैठक शुक्रवार 5 मार्च को होगी। इस बैठक में दो सत्र होंगे। पहले सत्र में बजट बैठक होगी। उसके बाद होने वाली जनरल मीटिंग में दूसरे विषयों पर चर्चा की जाएगी। दोनों बैठकों के विषय सभी पार्षदों को भेज दिए गए हैं। उम्मीद है सभी पार्षद बैठक में भाग लेकर नगर के विकास में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

-शीला राठी, अध्यक्ष, नगर परिषद, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें