जिला पार्षद और जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र छिल्लर बराही ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग व सभी के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मजबूत कदम है। बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के अवसर देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। इसके साथ ही मध्यम वर्ग को राहत देने वाले कदम सरकार की जनहितकारी सोच को दर्शाते हैं। संवाद