फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 सितंबर को सोहना में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Sun, 30 Aug 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहुजन समाज पार्टी की ओर से 6 सितंबर को सोहना स्थित अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष सतबीर ने झज्जर जिले के गांव मातनहेल, रुढ़ियावास, नयागांव, बहुझोलरी, सौलधा सहित झज्जर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। हेमचंद्र मेहरा और सतबीर जाखौदा की देखरेख में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें