फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर के टूटे ढक्कन से ट्राली पलटी, एक किशोर की मौत

Wed, 12 Nov 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बदहाल सीवरेज व्यवस्था की वजह से एक और मासूम की जान चली गई। नगर में सामान्य अस्पताल के साथ वाली गली में मलबे से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली सीवरेज का ढक्कन टूटने की वजह से अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


इस ट्राली के नीचे फंसने की वजह से 14 वर्षीय मनीष की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले खुले सीवर हॉल में गिरने से एक बच्ची की जान पर भी बन आई थी। 

रोहतक-दिल्ली रोड को कबीर बस्ती से जोड़ने वाली नेहरू पार्क और सामान्य अस्पताल के बीच की गली को पक्का करने का काम चल रहा है।

मंगलवार दोपहर बाद इस गली के मलबे को ट्राली में भरकर एक ट्रैक्टर हाईवे की तरफ आने के लिए चला। दूसरी ओर उसी दिशा से दो किशोर पैदल आ रहे थे।

मनीष और अंकित मलबे से भरी ट्राली के पास से निकलने लगे तो सीवर का ढक्कन टूट गया। इससे ट्राली का पहिया उसमें धंस गया और इससे ट्राली टेढ़ी हो गई।

दोनों ट्राली व साथ वाले मकान की दीवार के बीच फंस गए, जिससे नेहरू पार्क निवासी मनीष (14) पुत्र सुरेंद्र की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, नेहरू पार्क निवासी उसका साथी अंकित (8) पुत्र देशराज घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के तुरंत बाद सड़क निर्माण में लगे श्रमिकों ने बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


ट्राली को हटाने में जेसीबी की मदद भी ली गई, लेकिन तब तक ट्राली के नीचे दबे मनीष का दम निकल गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

तब तक ट्रैक्टर व जेसीबी के चालक खिसक गए थे। पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें