फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटी सड़क व स्ट्रीट लाइट ने किया परेशान

Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़क व हुआ अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों और रात के समय अंधेरा होने से उद्योगपतियों के साथ-साथ श्रमिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने के कारण यहां से निकलने में महिलाओं को अधिक दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यहां से निकलने वाले राहगीरों, श्रमिकों को यह डर सताता है कि कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। लोगों की मांग है कि पुलिस टीम को यहां पर गश्त करनी चाहिए और प्रशासन को समस्याओं के निदान को लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
उद्यमी राजू, सत्यप्रकाश, राजकुमार, राजेंद्र वर्मा ने बताया कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र काफी समय से बदहाल है। यहां कई माह पहले सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन अब यह काम भी बंद पड़ा है। यहां से माल ढुलाई के लिए आने वाले वाहन भी हिचकोले मारते हुए निकलते हैं। इससे उनके पलटने का अंदेशा भी बना रहता है।
विज्ञापन

दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-6 की पहली पुलिया के सामने वाले पुराने औद्योगिक क्षेत्र की सड़क बदहाल है। इसके साथ लगती सड़कें भी टूटी हुई हैं और यहां स्ट्रीट लाइट की भी पूरी व्यवस्था नहीं है। सर्दी का मौसम चल रहा है और आने वाले दिनों में कोहरा भी पड़ेगा तो ऐसे में यहां से निकलने वाले लोगों, श्रमिकों के अलावा अन्य राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
शहर के कई औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली अनेक महिलाएं भी यहां से निकलती है। ऐसे में सड़कों पर शाम के वक्त अंधेरा छाने से उनमें असुरक्षा की भावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें