फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की टूटी टांग

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर मार्ग पर अनाज मंडी के गेट के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। हादसे में बाइक सवार का पैर टूट गया है। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर पुलिस अस्पताल पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव एमपी माजरा निवासी मोहित के घर रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। वह बेरी में रंग और पेंट लेने के लिए आया हुआ था। जब उसे वहां पर रंग और पेंट नहीं मिला तो वह झज्जर के लिए चल दिया। जब वह झज्जर मार्ग पर अनाज मंडी बेरी के गेट के पास पहुंचा तो कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी टांग टूट गई। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि झज्जर मार्ग पर अनाज मंडी गेट के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार का पैर टूट गया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें