फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में टूटकर गिरा 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार

Sun, 16 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा - फोटो : bureau
विज्ञापन
बिजली के तारों में आग लगने से एक घर में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं दिनभर ग्रामीण भय के साए में नजर अए।
विज्ञापन


घटना लुहारी गांव की है, जब रात को प्रेमपाल नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में लेटा हुआ था। रात करीबन डेढ़ बजे उसके घर के बीचों बीच के गुजर रही 11 हजार वोल्टेज के लाइन से एक तार टूटकर उसकी चारपाई पर आ गिरा।

बिजली का तार टूटकर जैसे ही नीचे गिरा तो प्रेमपाल के पैरों से टच हो गया। क्योंकि बिजली के तारों पर प्लास्टिक का खोल चढ़ा हुआ थ, इसलिए प्रेमपाल करंट लगने से बच गया, लेकिन जैसे ही बिजली के तार ने जमीन को छुआ तो अचानक ही जोरदार आग लग गई।
विज्ञापन


आग इतनी भयानक और धमाकेदार थी कि उसके घर में फर्श में भी बिजली के तारों के कारण छेद हो गया। जबकि उसका बिस्तर, मोबाइल फोन, चप्पल व पास ही रखा अन्य घेरलू सामान जलकर राख हो गया। बिस्तर में लगी आग मेें से सुबह तक धुंआ निकल रहा था।

तुरंत ही घटना की सूचना माछरोली में बिजली निगम के कर्मियों को दी गई। जहां से बिजली काटे जाने के बाद बिजली के तारों में लगी आग बुझ पाई। जबकि ग्रामीण प्रेमपाल ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की यह लाइन काफी पुरानी है। यह लाइन 1966 में बिछाई गई थी। जिसके बाद से कभी इस लाइन की कोई सुध नहीं ली गई। ग्रामीण प्रेमपाल, सुखदेव, राजकुमार, धर्मपाल, जय सिंह, सुभाष, दुर्जन, अजय, नेत्रपाल, सुंदर आदि का कहना है कि वे 15-16 सालों से बिजली की इस लाइन को उपरोक्त जगह से हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


लाइन को विभाग की ओर से हटाना तो दूर उसकी कोई सुध तक नहीं ली जा रही, जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा होने का डर रहता है।

वहीं विभाग के माछरौली सब डिविजन के एसडीओ शमशेेर सिंह का कहना है कि कल मौके पर जाकर तारों की जांच की जाएगी। अगर तारों की हालत जर्जर पाई जाती है तो जल्दी ही बदलवाने का प्रयास किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें