फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजेंद्र नौवीं बार बने बार प्रधान

Sat, 05 Dec 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के निवासी बिजेंद्र राठी बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए। वह नौवीं बार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह वकीलों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

दीपक ने दी टक्कर
बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। सुबह करीब 8.30 बजे बार रूम के ऊपर वाले हाल में मतदान शुरू हुआ और शाम 3.30 बजे संपन्न हुआ।
बार के सदस्य कुल 372 वकील मतदाताओं में से 357 ने मतदान किया। जिनमें से बिजेंद्र राठी को 185 वोट मिले और वह अध्यक्ष बन गए।

उनके प्रतिद्वंद्वी युवा वकील दीपक दलाल ने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। बार के सबसे मजबूत नेता बिजेंद्र राठी के मुकाबले उन्होंने 150 वोट का बढ़िया स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए पड़े 22 वोट विभिन्न कारणों से रद हो गए।

यादव बने उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण यादव, उर्मिला दलाल और सुनील मलिक मैदान में थे। इनमें 172 वोट लेकर कृष्ण यादव चुनाव जीत गए।

वकील राजेंद्र दलाल की पत्नी एडवोकेट उर्मिला दलाल को 81 और अनिल मलिक को 80 वोट मिली। जबकि 24 वोट रद हो गए।

अनिल दलाल बने सचिव
सचिव पद के लिए अनिल दलाल, राजेश सैनी व रामभज ने चुनाव लड़ा। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट आरएस मान ने बताया कि 173 वोट प्राप्त करके अनिल दलाल बार के सचिव बन गए।

राजेश सैनी को 112 और रामभज को 43 मत मिले। जबकि 29 वोट विभिन्न कारणों से कैंसल हो गए।
फोटो 11 : बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित प्रधान बिजेंद्र राठी, उपाध्यक्ष कृष्ण व सचिव अनिल दलाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें