फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम हाफ मैराथन में बीआरजी का जलवा, आठ धावकों ने जीते इनाम

Tue, 16 Sep 2025 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 65 : पदक विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फिटनेस के प्रति उनका जुनून और मेहनत हमेशा रंग लाती है। गुरुग्राम में आयोजित हाफ मैराथन में बीआरजी के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने आयु वर्ग में कुल आठ इनाम अपने नाम किए। इसमें देशभर से धावक शामिल हुए। मैदान में जब बीआरजी के धावक उतरे तो हर ओर फिटनेस मंत्र की गूंज सुनाई दी। हर धावक ने दमखम और आत्मविश्वास के साथ अपनी दौड़ पूरी की।
विज्ञापन


बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि धावक गुलाब सिंह ने 21 किमी ओपन कैटेगरी में तीसरा स्थान पाया। वहीं सत्यवान डागर ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में दूसरा, ब्रह्म प्रकाश मान ने 55+ आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
धावक किरण नरूला ने 5 किमी ओपन कैटेगरी में दूसरा, ललिता पांडेय ने 21 किमी में महिला वर्ग में दूसरा, चंदन ने 5 किमी आयु वर्ग में तीसरा, राजेश कुमार ने 5 किमी आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। इसके अलावा दीपक छिल्लर ने इवेंट में पेसर की भूमिका निभाई। मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

वहीं धावक अमृत कौर, सुधीर, कपिल और विनोद ने भी दौड़ पूरी की। प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप को उनकी फिटनेस गतिविधियों और सामाजिक योगदान के लिए विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
गुरुग्राम हाफ मैराथन में मिली यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का ही परिणाम है। प्रतियोगिता के बाद टीम के धावकों ने कहा कि उनका असली मकसद दौड़ के जरिए समाज को फिटनेस का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें