फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली से गोवा तक बीआरजी के धावकों ने लहराया परचम

विज्ञापन
-फोटो 61 : गोवा में हुर्ह प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने दिल्ली से गोवा तक अपनी जीत का परचम लहराया। दोनों स्थानों पर धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। यह दौड़ प्रतियोगिता रविवार को आयोजित हुई। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि द्वारका हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में ललिता पांडे ने ओवरऑल महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

10 किलोमीटर में ओपन कैटेगरी में सत्यवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। 5 किलोमीटर आयु वर्ग में राकेश कुमार पहले, राजेश द्वितीय और राजिंदर पाल बावा ने तीसरा स्थान पाया। किरण नरूला ने महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम बीआरजी के दीपक छिल्लर ने 10 किलोमीटर दौड़ में पेसर की भूमिका निभाकर अन्य धावकों को उनके लक्ष्य समय में दौड़ पूरी करने में मदद की।
दौड़ पूरी करने वालों में राकेश कुमार, शलभ खरे, सत्यवान, देवेश, उरिरेई देवी, ललिता पांडे, कौशल शर्मा, ललिता सहगल, राजिंदर सिंह बावा, दीपक छिल्लर, राकेश डबास, किरण नरूला और अमृत कौर शामिल है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में आयोजित तेलंगाना 10 किमी दाैड़ में सेवाराम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और बीआरजी का नाम दक्षिण भारत में भी रोशन किया।
विज्ञापन

शनिवार को गोवा में आयोजित हेल रेस बीच टू बीच 120 किलोमीटर रन में बीआरजी के गुलाब सिंह और गुरदीप ने सफलता पूर्वक दौड़ पूरी कर एक नया कीर्तिमान बनाया। इन दोनों धावकों ने बेहद कठिन समुद्री ट्रैक पर 120 किमी की दूरी तय कर टीम बीआरजी का झंडा गोवा की धरती पर लहराया। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए इन शानदार प्रदर्शनों से यह टीम ''मिशन फिट बहादुरगढ़ को आगे बढ़ाने में लगातार जुटी हुई है।
विज्ञापन




-फोटो 61 : गोवा में हुई प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें