फोटो 84 : दिल्ली स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले बीआरजी के धावक अब्बास। स्र
बहादुरगढ़। दिल्ली स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बीआरजी के 25 धावकों ने भाग लेकर 18 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक जीते। वहीं धावक अब्बास ने दिल्ली स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतते हुए राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि 10 जनवरी को आयोजित दिल्ली स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में बीआरजी के धावक अब्बास ने दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। रविवार को नोएडा में आयोजित ग्रीन नोएडा हॉफ मैराथन में धावक शमशेर ने 50 से अधिक आयु वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं द्वारका में हुई इंडियन आर्मी हॉफ मैराथन में बीआरजी की महिला धावक किरण नरूला ने 5 किलोमीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुष्कर, बनेश, सरनाम, सागर, सुरेंद्र दलाल, नवनीत सहित कई धावकों ने आगामी टाटा मुंबई मैराथन की तैयारियों के तहत 21 किलोमीटर की अभ्यास दौड़ पूरी की।