फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुई बीआरजी हीरो टीम

Sat, 22 Aug 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 82 : बीआरजी टीम के सदस्य को किया गया सम्मानित। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) की बीआरजी हीरो टीम ने पीबीजी सोल्जराथॉन की 10 किलोमीटर टीम दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने करीब 40 टीमों के बीच हुए मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर टीम को 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
टीम ने यह दौड़ 3 घंटे 33 मिनट 34 सेकंड के कुल समय में पूरी की। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद बीआरजी हीरो टीम के पांचों धावकों को सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सम्मान मिला। टीम के कप्तान संदीप रोहजवाल, आशीष कुमार, उमा पांडेय, सनी सनी और शुभम राठी इसमें शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने एकजुट होकर दौड़ में हिस्सा लिया। उन्होंने अनुशासन, आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि से बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के सदस्यों में खुशी का माहौल है। धावकों का कहना है कि टीम के रूप में दौड़ने से बेहतर प्रदर्शन का उत्साह बढ़ता है। इससे एक-दूसरे को लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है। बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे बहादुरगढ़ के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें