फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी ने दिया फिटनेस का संदेश

Mon, 18 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 91 : दौड़ प्रतियोतिगा में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप द्वारा रविवार सुबह फिटनेस का संदेश दिया। सेक्टर-9 स्थित बीआरजी प्वाइंट पर यह दौड़ एबीसीडी इंटरनेशनल मल्टी सिटी वॉक और पैन इंडिया मिशन के तहत आयोजित की गई। दौड़ सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हुई। इसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ शहर में अभियान का नेतृत्व बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में खराब खानपान, तनाव, अनियमित दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण पेट संबंधी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फिटनेस, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच ही सबसे बड़ा बचाव है।
सभी प्रतिभागियों को मेडल और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परवीन कुमार सांगवान, दीपक छिल्लर, अतुल डांगी, शरणम सिंह, मेजर कुलवंत, प्रमोद भारद्वाज, नरेश शर्मा, नवनीत सिंह, रविंद्र दहिया, जयदेव राठी, विनोद राठी, एनके नारा, संदीप बूरा, हितेश अहलावत, अजय कंडोल, प्रदीप कुमार, पुष्कर, नीरज, धर्मवीर, निरंजन, नरेंद्र, बनेश, अनूप सिंह, ताराचंद, आशीष छिकारा, अमित दलाल, संदीप और सुरेंद्र छिकारा सहित अनेक धावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


महिला प्रतिभागियों में कुसुम, अंजू, सोनिया, सविता, प्रीति, मीनाक्षी, संतोष बंसल, विमलेश, मुन्ना और सुदेश ने भागीदारी निभाई। दौड़ में विशेष आकर्षण ओलंपियन रह चुके कर्नल संत कुमार ने सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की सराहना की तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें