बहादुरगढ़। राजधानी दिल्ली में आयोजित नाइट रनर दिल्ली 2026 द सिटी रन आफ्टर डार्क इस बार एक फिटनेस महोत्सव बनकर उभरा। करीब तीन हजार धावकों ने रात के समय सड़कों पर दौड़ लगाकर आयोजन को ऊर्जा, उत्साह और जोश से भर दिया। रंगीन लाइट्स और म्यूजिक के बीच यह नाइट रन प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव रहा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने शानदार प्रदर्शन किया। बीजारजी के धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समूह का नाम रोशन किया। राकेश कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि देवेंद्र किशोर प्रसाद ने 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में चौथा स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर श्रेणी में धरमवीर ने 21 मिनट 37 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया। संवाद