-फोटो 64 : जयंती पर मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करते सभा के पदाधिकारी व सदस्य। विज्ञ
बहादुरगढ़। शहर के दयानंद नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में बुधवार को ब्राह्मणसभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर के प्रांगण में हवन हुआ। जिसमें सभा के पदाधिकारी व सदस्यों ने आहुति डाली। इसके उपरांत मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जयंती पर मंदिर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में सभा के प्रधान पंडित तोताराम, संरक्षक सोमदत्त शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान धर्मेंद्र वत्स, उपप्रधान राकेश आदि माैजूद रहे। संवाद