-फोटो 66 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल लैंड पोर्ट पर एलपीएआई फिटनेस रन का आयोजन किया गया। इसमें यह प्रतियागिता जीरो लाइन, रक्सौल लैंड पोर्ट, चंपारण में पैन इंडिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत संपन्न हुई।
एलपीएआई के कर्मचारियों और स्टेक होल्डर्स के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की ओर से ब्रह्म प्रकाश मान ने प्रथम और दीपक छिल्लर ने अपनी श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियागिता का नेतृत्व 1992 एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सुनीता गोदारा ने किया। कार्यक्रम डॉ. सुनीता गोदारा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें फिटनेस के साथ सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना का सशक्त संदेश दिया गया। इसमें मिस इंडिया 2019 डॉ. किरण छिल्लर ने हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।