फोटो 61: स्मृति दिवस पर ब्रह्माकुमारियों को संबोधित करते वक्ता। स्रोत संस्था
- फोटो : katra news
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बहादुरगढ़ स्थित सभी सेवा केंद्रों पर संस्था के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का पावन स्मृति दिवस श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शहर की अग्रवाल कॉलोनी, सेक्टर-2, सेक्टर-13, नई बस्ती, ओमेक्स, सेक्टर-9 और किला मोहल्ला सहित सभी केंद्रों पर विशेष योग साधना, ध्यान और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य संचालिका बीके अंजलि ने कहा कि ब्रह्मा बाबा का जीवन त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा का जीवंत उदाहरण है। सेक्टर-2 प्रभारी बीके विनीता ने बाबा के जीवन से जुड़ी हृदयस्पर्शी घटनाएं साझा कीं। सेक्टर-13 की बीके रेणु ने बाबा की विशेष धारणाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।