बहादुरगढ़। 100 दिन रनिंग चैलेंज में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 188 धावकों ने 1.38 लाख किलोमीटर दौड़कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप से कर्नल कृष्ण बधवार ने 20 हजार लोगों में भारत में पहला स्थान हासिल किया।
ग्रुप के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 100 दिन के रनिंग चैलेंज में कर्नल कृष्ण बधवार ने 5 हजार 555 किलोमीटर दौड़कर पहला स्थान पाया। उन्होंने बताया कि यह चैलेंज 27 अपै्रल से 4 अगस्त तक चला। जिसमें सभी देशों, शहरों के धावकों ने भाग लिया। 10 दिन रनिंग चैलेंज में हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। चैलेंज में प्रतिदिन कम से कम दो किलोमीटर की दौड़ बिना किसी दिन चूके करनी थी और दौड़ को रिकार्ड करके ऐप द्वारा भेजना होता था। चैलेंज का समापन 4 अगस्त को बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 बीआरजी प्वाइंट पर हुआ।
100 दिन चैलेंज के विजेता बीआरजी के सदस्य कर्नल कृष्ण बधवार ने बताया कि वे 10 साल से रनिंग कर रहे हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वे रनिंग के लिए निकल पड़ते हैं। डा. कर्मवीर सहरावत ने कहा कि पीजीआईएमएस में 60+ फीसदी लोग वे आते हैं, जो अपनी लाइफ स्टाइल खराब होने से बीमार होते हैं। धावक नवनीत दलाल, सुनील बेनीवाल ने अपना वजन कम करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया। धाावक नवीन राणा ने 2900 किलोमीटर दौड़कर चौथा स्थान पाया। वहीं आरके मोर ने 2648 किलोमीटर दौड़कर छठा स्थान, नरेन्द्र जांगडा ने 2550 किलोमीटर दौड़कर आठवां स्थान प्राप्त किया। पुरुषों में 20+ में अंगद सिंह बघेल ने तृतीय, 30+ आयु वर्ग मे गुलाब सिंह आठवें, 40+ आयु वर्ग में नरेंद्र ने दूसरा, शरनम सिह बघेल ने पांचवां, राजेश ने छठा, सिकंदर लांबा ने सातवां व प्रवीन सांगवान ने नौंवा स्थान हासिल किया। 50+ आयु वर्ग में राजेश कुमार ने छठा, 60+ में आरके मोर दूसरे, 70+ में मोहन गोपीनाथ ने दूसरे स्थान पाया। महिलाओं में 100 दिन का चैलेंज पूरा कर अडंर-12 में अक्सायनी शर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं 50+ में पूनम अग्रवाल ने चौथा स्थान पाया। इस अवस परर डा. किरण छिल्लर, सुमन मलिक, नीलम राठी, मीनाक्षी दुबे, मुन्ना देवी, बिमलेस, बिमला, सतीश, सोनिया जांगड़ा, सविता महेश्वरी, आरिका, तनु राठी, पुरुषों में पुष्कर, धर्मवीर सेन आदि मौजूद रहे।