फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा कॉलेज में बीपीईएचईएस का पाठ्यक्रम शुरू, आवेदन 12 तक

Sat, 04 Jul 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
-खेल, स्वास्थ्य शिक्षा और स्पोर्ट्स साइंस में करियर बनाने का मिलेगा अवसर
विज्ञापन


-एमडीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में छारा कॉलेज में ही उपलब्ध है यह कोर्स

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएचईएस ) स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। खेल, शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा और स्पोर्ट्स साइंस के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह पाठ्यक्रम नया अवसर लेकर आया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने बताया कि यह पाठ्यक्रम पूरे हरियाणा के केवल दो सरकारी महाविद्यालयों में संचालित किया जा रहा है। इनमें एक चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय छारा है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से पाठ्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल, फिटनेस, शारीरिक शिक्षा, कोचिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। ऐसे में यह पाठ्यक्रम युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें