झज्जर। मध्य प्रदेश के गुना में मुक्केबाजी के 34–36 किग्रा वर्ग में निशांत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एसजीएफआई अंडर-14 राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित हुई। निशांत ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते शानदार प्रदर्शन किया।
इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर निशांत ने अपनी सफलता का श्रेय झज्जर मुक्केबाजी संघ के प्रधान हितेश देशवाल, महासचिव सागर अहलावत, नवीन नेहरा को देते हुए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और सही प्रशिक्षण के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
निशांत की यह जीत आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि सही दिशा, समर्पण और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन किया जा सकता है। झज्जर मुक्केबाजी संघ, कोचिंग स्टाफ और खेल प्रेमियों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। संवाद