फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पेट्रोल-डीजल और दूध के बढ़े दामों के खिलाफ एसयूसीआई का प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : लाइनपार क्षेत्र में प्रदर्शन करते एसयूसीआई के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (एसयूसीआई) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पेट्रोल-डीजल और दूध के बढ़े दामों के विरोध में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बढ़ी हुईं कीमतें वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर पार्टी की जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि सरकार ने पहले से आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देकर पेट्रोल-डीजल महंगा किया गया है जबकि तेल कंपनियां और सरकार पहले भी ऊंचे दामों पर भारी मुनाफा कमाती रही हैं।
लोकल कमेटी सदस्य राजबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि देश का गरीब और मध्यम वर्ग बेरोजगारी व महंगाई से परेशान है। ऐसे समय में आवश्यक वस्तुओं और ईंधन के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार अमीर वर्ग पर टैक्स बढ़ाकर घाटे की भरपाई कर सकती थी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बढ़े हुए रेट जल्द वापस लिए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। प्रदर्शन में प्रीतम, दर्श, शिवम, अभि, मुकेश, वंश, डीएस, दर्शना और नैतिक कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें