-फोटो 53 : ग्राहक को दुपहिया की डिलिवरी देते शोरूम संचालक। संवाद
बहादुरगढ़। वीरवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके पहले दिन प्राॅपर्टी, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में धनवर्षा होगी। व्यापारियों के अनुसार पहले दिन बहादुरगढ़ में 8 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान है। इसके लिए व्यापारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। दुकानों को लाइटों से सजाया गया है।
बुधवार को बाजारों में काफी भीड़ रही। ऑटो मोबाइल कारोबारियों के मुताबिक बहादुरगढ़ में 5 करोड़ के वाहनों की डिलिवरी होगी, जबकि नवरात्र सीजन में वाहनों की डिलिवरी लेने के लिए 100 बुकिंग हो चुकी है। अच्छे कारोबार की वजह से व्यापारी बेहद खुश हैं। ज्वैलर्स के यहां भी लोग बुक कराए आभूषण लेंगे। हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार, बहादुरगढ़ में पहले नवरात्र पर तीन करोड़ से अधिक के आभूषण की बिक्री होने का अनुमान है। त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दुकानदारों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से बाजार में काफी मंदी चल रही थी। नवरात्र शुरू होने से बाजार में अच्छा उछाल देखने को मिलने वाला है। छठ पूजा तक अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि पिछली बार से इस बार सामग्री के रेट में 10 से 15 फीसदी वृद्धि जरूर हुई है। जिससे पूजन से लेकर सजावट तक का समान महंगा हो गया है। वहीं लोगों की माता के प्रति श्रद्धा महंगाई पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
ऑटो मोबाइल : नवरात्र के पहले दिन के लिए ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 5 करोड़ के वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई है। एक कार शोरूम के मैनेजर देवेंद्र ने बताया कि उनके यहां पहले नवरात्र पर 12 कारों की डिलिवरी दी जाएगी जबकि पूरे नवरात्र सीजन के लिए 50 वाहनों की बुकिंग अभी हो चुकी है। ह