फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: झज्जर के पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर लीक होने पर झुलसे चार मजदूर, मचा हड़कंप

Thu, 22 May 2025 06:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास

सार

आरोप है कि सेफ्टी अनुरूप सभी कार्यों में लापरवाही बरती गई। वॉल की निकासी लाइन से सारा गर्म पानी बाहर निकाला जाना चाहिए था।
विज्ञापन
प्लांट की बिल्डिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झाड़ली स्थित एपीसीपीएल में बॉयलर फीड पंप की रिसर्कुलेशन वाल्व से गर्म पानी का रिसाव होने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोग बुरी तरह गर्म पानी से झुलस गए। उनको एनटीपीसी स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ऑपरेशन विभाग की लापरवाही आई सामने 
जानकारी के मुताबिक अभिषेक निवासी झाड़ली, प्रदीप निवासी बहु, अमित निवासी मंदौला चरखी दादरी, कुलदीप निवासी सुंदरेहटी ऑपरेशन विभाग से परमिट मिलने के बाद बॉयलर की वॉल के पास कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन विभाग की तरफ से सारे गर्म पानी की लाइन को खाली नहीं किया गया था, लेकिन जब परमिट मिलता है, तब पूरी सावधानी बरती जाती है और गर्म पानी को बाहर निकाल दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसमें ऑपरेशन विभाग की लापरवाही सामने आई है। चारों मजदूर वॉल की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे और उन्होंने नट ढीले किए हुए थे। वॉल में गर्म पानी होने की वजह से गर्म पानी नट से लीकेज हो गया और बॉयलर फीड पंप की रिसर्कुलेशन वॉल्व से गर्म पानी का रिसाव हो गया। इससे चारों मजदूर झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने की जांच की मांग

भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नीरज सासरौली व यूनियन के अध्यक्ष शमशेर झामरी ने घटना की जांच करवाने के साथ-साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सेफ्टी अनुरूप सभी कार्यों में लापरवाही बरती गई। वॉल की निकासी लाइन से सारा गर्म पानी बाहर निकाला जाना चाहिए था। विभाग ने फौरी तौर पर सुनिश्चित करते हुए परमिट जारी कर दिया, जिस वजह से अभिषेक, अमित, प्रदीप, कुलदीप बुरी तरह से जख्मी हो गए। श्रमिकों के हित में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।

तकनीकी खराबी से हुआ हादसा : एपीसीपीएल
एपीसीपीएल झाड़ली पावर प्लांट के प्रवक्ता किशोर कुमार का कहना है कि तकनीकी खराबी से गर्म पानी का रिसाव होने से हादसा हुआ है। यह घटना बॉयलर ब्लास्ट नहीं थी बल्कि गर्म पानी का रिसाव मात्र था। वहीं, झाड़ली पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल ने बताया कि अभी तक प्लांट में हुए हादसे के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें