भट्टी गेट निवासी तिलक ने पुलिस में शिकायत बताया कि वह सोमवार शाम को अपने घर से अपने खेत मे जा रहा था। जब वह सिलानी सड़क के पास पहुंचा तो उसने झाड़ियो में एक व्यक्ति गिरा पड़ा हुआ दिखाई दिया।
झज्जर के कच्चा बेरी रोड पर खेतों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया गया था। मृतक के माथे और गले पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
भट्टी गेट निवासी तिलक ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह जमीदारा का काम करता है। उनके खेत कच्चा बाबरा रोड लाली रिसोर्ट से सिलानी सड़क पर है। वह सोमवार शाम को अपने घर से अपने खेत मे जा रहा था। जब वह अपने ताऊ कृष्ण के खेत सिलानी सड़क के पास पहुंचा तो उसने देखा कि उसके ताऊ के खेत की रेडीमेट दिवार के साथ झाड़ियो में एक व्यक्ति गिरा पड़ा हुआ दिखाई दिया।
उसने नजदीक जाकर देखा तो वह व्यक्ति मृत पड़ा था, जिसके माथे पर बाई तरफ चोट के निशान थे तथा गले पर भी निशान थे। मृतक ने कमर में काली टी शर्ट व नीली लोवर पहनी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।