फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: दुबलधन गांव में फिरनी पर मिला बुजुर्ग का शव, सिर में चोट के निशान; हत्या की आशंका

Fri, 18 Sep 2026 10:00 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि गांव दुबलधन में फिरनी पर एक बुजुर्ग के शव होने की सूचना मिली हैं।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दुबलधन में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की फिरनी पर गांव दुबलधन निवासी बुजुर्ग तकदीर उर्फ लीलू शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मृतक के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिसके चलते मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने फिरनी पर बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। सिर पर चोट के निशान मिलने के कारण पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि गांव दुबलधन में फिरनी पर एक बुजुर्ग के शव होने की सूचना मिली हैं। मामले की जांच की जा रही हैं। प्रथम जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग को सिर में ईंट मारकर हत्या की गई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें