फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं ने जल संरक्षण रैली निकाली

Sun, 18 Feb 2024 10:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बहु में कैंप के दौरान रैली निकालती स्वयंसेविकाएं।
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु की एनएसएस ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने गांव की धर्मशाला व आस पास के परिसर की साफ सफाई की। गांव में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। उसके बाद विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता कुलदीप पूनिया ने भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर दिया। दूसरे वक्ता के तौर पर दिनेश कुमार ने लोकल फॉर वोकल के लिए प्रेरित किया और विद्यार्थियों का देश के विकास में योगदान का महत्व बताया। महाविद्यालय के भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज भारद्वाज ने अपने भाषण में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। महाविद्यालय की एनएसएस प्रभारी पूजा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में देशभक्ति की कविताओं पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीकॉम तृतीय वर्ष की नेहा प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की मनीषा द्वितीय व बीकॉम प्रथम वर्ष की राधा मित्तल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें