फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली से दस दिन से लापता व्यक्ति का शव सिद्दीपुर में प्लाट में मिला

Wed, 20 Nov 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 64 : बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजन व स्ट्रेचर पर रखा शव। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के कैर गांव से दस दिन पहले लापता हुए व्यक्ति का शव बहादुरगढ़ के गांव सिद्दीपुर में स्थित उसी के प्लाट में बने एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव पूरी तरह गली-सड़ी अवस्था में मिला है। सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। यहां से उसे पीजीआईएमएस भेजा गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विजयपाल (40) निवासी कैर के रूप में हुई है। वह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) के मुंडैला स्थित डिपो में सफाई का काम करता था। 10 नवंबर को वह घर से लापता हो गया था। मंगलवार को दोपहर के करीब दो बजे मृतक विजयपाल के छोटे भाई राजकुमार की पत्नी शर्मिला सिद्दीपुर गांव में स्थित अपने प्लाट में पानी की टंकी रखने आई तो उसने कमरे के अंदर फंदे से शव लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे में देखा तो विजयपाल का शव फंदे से लटका था और उस पर एसिड डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। एक नजर में शव पहचान में नहीं आ रहा था। दिल्ली के कैर गांव और सिद्दीपुर गांव के बीच की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर है। राजकुमार ने बताया कि विजयपाल प्लाट पर आता-जाता था। परिजनों ने विजयपाल की हत्या करके शव को लटकाने और उसकी पहचान मिटाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें