फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआर माइनर में मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 25 Feb 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव रोहद के पास गुजर रही एनसीआर माइनर में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को पहचान के लिए शहर के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

आसौदा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एनसीआर माइनर में एक व्यक्ति शव अटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर पहचान नहीं हो पाई। मृतक के पास भी ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसकी मौत पैर फिसलकर पानी में गिरने से हुई या फिर इसके पीछे अन्य कोई वजह रही, इसका पता शव की पहचान और पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। जल्द ही मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवई करते हुए फिलहाल पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए संबंधित सूचना सभी चौकियों और थानों में दे दी है। मृतक की पहचना की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें