झज्जर। रेवाडी-भिवानी रेल खंड के मध्य किशनगढ़-बालावास स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 54787 भिवानी-रेवाडी रेल सेवा 21 दिसंबर, 59632 रेवाडी-हिसार रेल सेवा 20 दिसंबर, 59631 हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा 21 दिसंबर को रद्द रहेगी।
इसी प्रकार से 54782 रेवाडी-बठिंडा रेल सेवा 21 दिसंबर को रेवाड़ी के स्थान पर भिवानी से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।