बादली। किसान मोर्चे के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के एलान के बाद क्षेत्र के ढांसा बॉर्डर और बाक्करगढ़ सीमा में बैरियर लगा दिए है। हरियाणा पुलिस की ओर से एएसपी शुभम सिंह ने भी पुलिस बल के साथ दिल्ली सीमा का निरीक्षण किया। किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के ऐलान देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर दिल्ली की सीमाओं पर किसी भी प्रकार के जमावड़े पर रोक लगाने का आदेश दिया है और दिल्ली की सीमाओं पर बैरिकेडिंग की जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाबंदियों के चलते मंगलवार को दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। लोगों से जाम से बचने के लिए सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल की अपील की गई है।