हड़ताल के खुलने के बाद झज्जर पटवार भवन में अपना काम करवाते हुए लोग।संवाद
बादली। प्रदेश सरकार की ओर से वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद पटवारी व कानूनगो की हड़ताल खत्म हो गई। मंगलवार को पटवारी व कानूनगो ड्यूटी पर लौट गए। तहसील कार्यालय में लंबे समय से जमीन संबंधी कामकाज भी शुरू हो गया और मंगलवार को आमजन काम के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे और पूरा दिन भीड़ लगी रही। पटवारखाने खुलने के साथ खेतों में फसल गिरदावरी का कार्य भी शुरू हो गया।
बादली तहसील में लोगों की भीड़ लगी रही। पटवारियों की टेबल पर फाइल का ढेर लग गया। मंगलवार को 33 रजिस्ट्री हुई ।दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर तीन जनवरी से हड़ताल पर पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर थे। पे ग्रेड में बदलाव करने के बजाय अब सरकार ने वर्ष 1997, 2011 व 2016 में लगे पटवारियों को तीन-तीन इंक्रीमेंट, वर्ष 2019 व 2023 में लगे पटवारियों को दो-दो इंक्रीमेंट देने का नोटिफिकेशन जारी किया है। संवाद