-फोटो 88 : बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते बहादुरगढ़ ब्लॉक के सरपंच । स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। सरकार की नई हिदायतों के तहत विशेष ग्राम सभाओं में निर्धारित कोरम को लेकर बहादुरगढ़ ब्लॉक के सरपंचों ने एकजुट होकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) को ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने बताया कि कोरम पूरा न होने से ग्राम सभाओं को स्थगित करना पड़ा।
नई गाइडलाइंस के अनुसार पहली ग्राम सभा में 40 प्रतिशत, दूसरी में 30 प्रतिशत और तीसरी ग्राम सभा में 20 प्रतिशत उपस्थिति का कोरम तय किया गया है। ले किन कोरम पूरा नहीं हुआ। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों और निर्णय प्रक्रिया में बाधा हो रही है।
बहादुरगढ़ ब्लॉक के सरपंचों ने सामूहिक रूप से मांग की कि विशेष ग्राम सभाओं के लिए पूर्व में लागू नियमों के अनुसार 10 प्रतिशत या न्यूनतम 300 व्यक्तियों की उपस्थिति को कोरम मानने की सिफारिश की जाए।
सरपंचों ने बीडीपीओ से आग्रह किया कि यह मांग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री तक पहुंचाई जाए ताकि पंचायतों के कार्य सुचारू रूप से चल सकें।