03jjrp12- खजाना अधिकारी को ज्ञापन देते रिटायर्ड कर्मचारी। स्रोत-संघ
झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर के पदाधिकारियों ने खंड प्रधान रमेश जाखड़ के नेतृत्व में खजाना अधिकारी से मुलाकात की। खजाना अधिकारी जयभगवान दांगी ने कहा कि आप सब की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आपसी सहमति के बाद 6 नवंबर वीरवार को पुराने जलघर नजदीक नगरपालिका कार्यालय सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।
सेवानिवृत्त साथी अपना आधार कार्ड, पीपीओ नंबर, एंड्रॉयड फोन या जो फोन खजाना कार्यालय में पंजीकृत हैं, लेकर सुबह 11 बजे पहुंचे। प्रधान रमेश जाखड़, सचिव राजबीर राहर, कोषाध्यक्ष दिलीप रावत ने बताया कि छह नवंबर को खंड की मासिक बैठक का भी आयोजन होगा। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन की गतिविधियों, बकाया एरियर, एलटीसी,आयु आधारित क्रमिक पैंशन वृद्धि तथा भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।