फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खंड शिक्षा अधिकारी संध्या सुमन को किया सम्मानित

विज्ञापन
12- रोहतक के नेहरू कॉलोनी ​स्थित आंबेडकर भवन में सम्मान समारोह के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी संध् - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा दलित एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की ओर रविवार को खंड शिक्षा अधिकारी संध्या सुमन को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चरखी दादरी में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने बताया कि एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एमएड व नेट से शिक्षित संध्या सुमन ने कॅरिअर की शुरुआत अध्यापिका के रूप में की। मुख्य अध्यापिका व प्राचार्य के पदों पर कार्य करते हुए फिलहाल खंड शिक्षा अधिकारी के पद तक पहुंची हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में नारी शक्ति को बढ़ावा देने, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने व बाबा साहब के विचारों को व्यवहार में उतारने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य वजीर सिंह भौरिया, कृष्ण मुंडे, सुशील कुमार, राकेश कुमार, ऋषिराज निनानिया, अनिल कुमार, कुलदीप, मान सिंह, अजय, मुकेश, जसबीर व हरीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें