फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल गोदाम में धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-2 स्थित एक फुटवीयर में काम आने वाले केमिकल के गोदाम में अचानक आग लग गई। केमिकल ड्रमों में आग लगने से जोरदार धमाके होते रहे।
विज्ञापन


इससे गोदाम की छत भी गिर गई, वहीं यहां रखे लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया जा सका।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए थे।
यहां के प्लॉट संख्या बी-13 में बनाए गए गोदाम में केमिकल के ड्रम रखे हुए थे। यह केमिकल जूते-चप्पलें तैयार करने में प्रयोग होता है।

बताया गया है कि यहां से फुटवीयर फैक्ट्री में केमिकल की सप्लाई की जाती है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे गोदाम में अचानक आग लग गई।

आग के साथ यहां पर जोरदार धमाके होते रहे। ऐसे में यहां उस समय मौजूद दो व्यक्ति तुरंत किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बाहर दौड़े। उन्होंने आग लगने की सूचना गोदाम के संचालकोें व फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद एमआईई क्षेत्र व इंदिरा मार्केट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 6 गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़-दो घंटे के अंतराल में केमिकल गोदाम में लगी आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में ज्वलनशील पदार्थ होने व उसमें आग लगने से ड्रम जोरदार धमाकों के साथ फटते रहे।


इस घटना से आसपास के उद्यमी भी सहम गए। जिस गोदाम में आग लगी थी उसकी तेज धमाकों के चलते छत भी गिर गई। यही नहीं सभी केमिकल से भरे ड्रम जल गए।

अनुमान लगाया जा रहा है कि आग से यहां कई लाखों का नुकसान हुआ है। आग बिजली के शार्ट-सर्किट के चलते लगी है या फिर अन्य कारणों से इसको लेकर फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मी जांच में जुट गए।

फायर ऑफिसर आरएस दहिया ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

केमिकल गोदाम में तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी अपनी- अपनी फै क्ट्रियों से बाहर निकल आए। इस घटना में कितना क्या नुकसान हुआ है इसके बारे में केमिकल गोदाम का मालिक ही कुछ बता सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें