फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रस्साकशी में बीकेडी स्कूल व खो-खो में झज्जर जीता

Fri, 24 Oct 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
23jjrp08- बेरी में आयोजित खेलोें के दौरान ​खिलाड़ियों से परिचय लेते मुख्याति​थि। स्रोत-​शिक्षा  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बेरी। अंडर-11 लड़के-लड़कियों की जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना व सत्यदेव राठी ने किया। जिलास्तरीय खेल खो-खो व रस्साकशी एमबीडी स्कूल बेरी में, कैरम व चैस एथलेटिक्स स्टेडियम बेरी, कबड्डी रण सिंह अकेडमी डीघल और कुश्ती दल्ला वाला धाम बेरी में आयोजित करवाए गई।
विज्ञापन

रस्साकशी में बीकेडी स्कूल साल्हावास प्रथम व स्वामी नित्यानंद स्कूल बरहाणा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में झज्जर की टीम प्रथम व बेरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में साल्हावास की टीम प्रथम व बेरी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
इस अवसर पर एईओ राजेश, एईईओ प्रेमचंद, डीपीई आशीष, शारीरिक शिक्षक प्रधान जितेंद्र, डीपीई विजयपाल, जितेंद्र दूबलधन मौजूद रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र कादयान, धर्मराज डागर, सतेंद्र नांदल, सविन कुमार, हरीश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें